70 साल की उम्र में ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:08

उम्र के हिसाब से कितना ब्लड प्रेशर सही है, जानिए यहां

Blood Pressure: कई लोगों को लगता है कि 120/80 सबसे अच्छा रक्तचाप है। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार ब्लड प्रेशर अलग-अलग हो सकता है। आयु के आधार पर रक्तचाप 90/60 से 145/90 के बीच होता है। ब्लड प्रेशर व्यक्ति के शारीरिक स्थिति और स्वास्थ्य स्तर पर निर्भर करता है।

Blood Pressure: बदलती लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों को ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या होने लगती है। गलत जीवनशैली, खान-पान और अपर्याप्त नींद हमारे रक्तचाप को प्रभावित करती है। इसी तरह बढ़ते तनाव से भी ब्लड प्रेशर संबंधी शिकायतें शुरू हो जाती हैं। 120/80 को सबसे अच्छा रक्तचाप माना जाता है। आइए जानते हैं कि उम्र के हिसाब से पुरुषों और महिलाओं के लिए ब्लड प्रेशर कितना सही है।

सामान्य रक्तचाप क्या है?
कई लोगों को लगता है कि 120/80 सबसे अच्छा रक्तचाप है। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार ब्लड प्रेशर अलग-अलग हो सकता है। आयु के आधार पर रक्तचाप 90/60 से 145/90 के बीच होता है। ब्लड प्रेशर व्यक्ति के शारीरिक स्थिति और स्वास्थ्य स्तर पर निर्भर करता है।

रक्तचाप क्या होना चाहिए?
पुरुषों के लिए रक्तचाप की ऊपरी सीमा 90/60 से 145/90 तक हो सकती है। नवजात शिशुओं का ब्लड प्रेशर 90/60, छह महीने से दो साल तक के बच्चों का रक्तचाप 100/70, 18 साल के बच्चों का रक्तचाप 120/80, 40 साल के व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 135/80 और वृद्ध लोगों का रक्तचाप 145/90 तक हो सकता है।

महिलाओं के लिए क्या है मानदंड?
कम उम्र में लड़कों और लड़कियों का ब्लड प्रेशर एक जैसा होता है। टीएनएज के बाद लड़कियों का ब्लड प्रेशर लड़कों की तुलना में कम होने लगता है। मेनोपॉज के बाद पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का रक्तचाप बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। जैसे-जैसे पुरुषों और महिलाओं की उम्र बढ़ती है। उनके ब्लड प्रेशर की सीमा भी बढ़ने लगती है। रक्तचाप सभी की व्यक्तिगत फिटनेस पर निर्भर करता है।

Health Tips : ब्लडप्रेशर नियंत्रित रखना है तो करने होंगे यह काम

खान-पान में सुधार की आवश्यकता

जब हमारे खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, तो रक्त वाहिकाओं में ब्लड के लिए जगह कम हो जाती है। रक्त तेजी से पंप होता है क्योंकि धमनियों में कोलेस्ट्रॉल का निर्माण होता है। इससे शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। अगर आप उचित और संतुलित आहार का पालन करते हैं, व्यायाम और पर्याप्त नींद लेते हैं, तो ब्लड प्रेशर की समस्या से दूर रहेंगे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info